‘विश्वरूपम’ विवाद को फिर उठाना गलत : लिंगुस्वामी

चेन्नई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता कमल हासन अभिनीत ‘उत्तम विलेन’ की रिलीज को लेकर विवाद उठने शुरू हो गए हैं। फिल्म के निर्माता लिंगुसामी का कहना है कि कमल की ‘उत्तम विलेन’ को, उनकी फिल्म ‘विश्वरूपम’ से जुड़े विवादों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

लिंगुसामी ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म ‘विश्वरूपम’ के विवाद को ‘उत्तम विलेन’ की रिलीज के साथ जोड़ा जाना गलत है। कुछ समूह कई कारणों से हमारी फिल्म की रिलीज को रोकना चाहते हैं, लेकिन अंतत: एक शांतिपूर्ण समाधान मिल गया है।”

उन्होंने बताया कि ‘उत्तम विलेन’ दुनियाभर में एक मई को प्रदर्शित होगी।

उन्होंने बताया, “हाल ही में कमल सर, मैंने और तमिल फिल्म बिरादरी के कुछ प्रमुख सदस्य, फिल्म की रिलीज का विरोध करने वाले समूहों से बातचीत की। इसमें फैसला किया गया कि ‘विश्वरूपम’ विवाद का ‘उत्तम विलेन’ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।”

‘विश्वरूपम’ की रिलीज के दौरान कमल ने अपनी फिल्म को डीटीएच के माध्यम से रिलीज करने में बाधा डालने के लिए कथित ‘प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार’ को लेकर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में तमिलनाडु थिएटर मालिक एसोसिएशन के खिलाफ शिकायत की थी।

अब कमल 2013 में की गई अपनी शिकायत वापस लेने को तैयार हैं।

लिंगुसामी ने बताया, “कमल सर शिकायत वापस लेने को तैयार हैं। ‘विश्वरूपम’ विवाद के कारण ‘उत्तम विलेन’ की रिलीज नहीं रुकनी चाहिए।”

रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ आठवीं शताब्दी के रंगमंच कलाकार और आधुनिक सुपरस्टार की कहानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493