शंघाई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनिस को अलविदा कह चुकीं चीन की स्टार महिला खिलाड़ी ली ना और अमेरिका की सेरेना विलियम्स को लॉरियस खेल पुरस्कार के लिए महिला वर्ग में नामांकित किया गया है।
समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिए जाने वाले इस पुरस्कार की रेस में चार अन्य महिला खिलाड़ियों वेलेरी एडम्स, मारिट जोरगेन, गेनजेबे डिबाबा और टिमा मेज का नाम भी शामिल है।
पुरुष वर्ग में पुरस्कार की दौड़ में रियल मेड्रिड के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गोल्फ खिलाड़ी रोरी मैक्लरॉय और फॉर्मूला वन चैम्पियन लुइस हैमिल्टन शामिल हैं।
इसके अलावा शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक, वर्ल्ड मोटोजीपी चैम्पियन मार्क माक्र्वेज जैसे खिलाड़ी भी इस दौड़ में हैं।
‘टीम ऑफ द ईयर’ के लिए फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड, फीफा विश्व कप जीतने वाली जर्मनी की टीम, फॉर्मूला वन की मर्सिडीज, एनबीए की सैन एंटोनियो स्पर्स और स्विट्जरलैंड की डेविस कप टीम को नामांकित किया गया है।
विजेताओं की घोषणा बुधवार रात शंघाई में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath