श्रीजेश, निकिन ने अपना स्तर उठाया है : सरदार

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा है कि फारवर्ड निकिन थिमैय्या और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने खेल का स्तर काफी उठाया है।

कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मिलित प्रयास के दम पर ही भारत ने हाल ही समाप्त अजलान शाह कप में तीसरा स्थान हासिल किया है।

भारत ने अजलान शाह कप में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। भारत को पहले मैच में कोरिया के हाथों 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था और फिर उसे न्यूजीलैंड से 1-2 से और फिर मलेशिया के हाथों 2-3 से हार मिली थी।

इसके बाद भारत ने जोरदार वापसी की और कनाडा को 5-3 से हराया। फिर भारत ने विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया।

भारत ने फिर रविवार को हुए कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराया।

सरदार ने कहा, “हमारी टीम ने टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत की। हमने इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को मौका दिए। शुरुआत में हम धीमा खेले लेकिन बाद में युवा खिलाड़ियों ने जोरदार पकड़ बनाई और हमारे लिए अच्छा स्थान हासिल किया।”

भारत ने नए कोच पॉल वान ऐस की देखरेख में पहला टूर्नामेंट खेला। कोच ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुशी जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493