क्लोज को अपने साथ जोड़ना चाहता है साओ पाउलो

साओ पाउलो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब साउ पाउलो ने लाजियो के लिए खेलने वाले जर्मन स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 36 साल के क्लोज का करार लाजियो के साथ इस साल जून तक है और वह अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय नहीं ले पाए हैं।

साओ पाउलो को उम्मीद है कि क्लोज फ्री ट्रांसफर पर करार के लिए उपलब्ध होंगे और यही कारण है कि वह क्लोज के लिए दावेदारी पेश करने को इच्छुक है।

साओ पाउलो के अलावा क्लोज के लिए कई बुंदेसलीगा और मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) क्लब भी प्रयासरत हैं।

लाजियो ने क्लोज के सामने नए करार का प्रस्ताव रखा है लेकिन क्लोज ने उसे स्वीकार नहीं किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि क्लोज ने क्लब से हर मैच में मैदान में उतारे जाने की गारंटी मांगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493