इराकियों की हत्या में 4 अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों को जेल

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की संघीय न्यायालय के एक न्यायाधीश ने 2007 में बगदाद में 14 निहत्थे इराकी नागरिकों की हत्या के लिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ‘ब्लैकवाटर’ के चार पूर्व सुरक्षाकर्मियों को दोषी ठहराते हुए एक पूर्व सुरक्षाकर्मी को उम्रकैद और अन्य तीन को 30 साल कैद की सजा सुनाई है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, अमेरिका की जिला न्यायालय के न्यायाधीश रॉयस लैंबर्थ ने निकोलस स्लैटन को बगदाद चौराहे पर इराकी नागरिकों की हत्या में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई है।

‘ब्लैकवाटर’ के तीन अन्य सुरक्षाकर्मी पॉल ए. स्लॉ, इवान एस. लिबर्टी और डस्टिन एल. हर्ड को भी इन हत्याओं का दोषी पाते हुए 30 साल कैद की सजा सुनाई है।

स्लैटन अमेरिकी फौज का पूर्व निशानेबाज है।

ब्लैकवाटर के इन चारों पूर्व कर्मचारियों को पिछले साल अक्टूबर में संघीय न्यायालय ने दोषी करार दिया था।

न्यायालय के दस्तावेजों के मुताबिक, इन लोगों को इराक में अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन पूर्व सुरक्षाकर्मियों ने 16 सितंबर, 2007 को इराक के निसुर चौराहे पर कार बम विस्फोट के तुरंत बाद विदेश विभाग के काफिले के लिए रास्ता साफ करने के लिए पैदल यात्रियों पर मशीन गन और ग्रेनेड के जरिए हमला किया था। इस गोलीबारी में 14 इराकी नागरिकों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493