‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ का ट्रेलर जारी

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत और अभिनेता आर. माधवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ का ट्रेलर जारी किया।

यह रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ (2011) का सीक्वल है।

फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में जारी किया गया। माधवन ने संवाददाताओं को बताया, “हमने पहली फिल्म की शूटिंग छह साल पहले की थी और इस फिल्म की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां पिछली कहानी खत्म हुई थी। इसलिए यह असल मायने में एक सीक्वल है। यह बहुत प्यारी फिल्म है।”

वहीं, कंगना ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि जब फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय ने उन्हें शराब पीने और लड़के पटाने वाली लड़की की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने सोचा कि हिंदी फिल्मों में ऐसी लड़कियों को हमेशा खलनायिका माना जाता है। लेकिन ‘तनु वेड्स मनु’ ने हिंदी फिल्मोद्योग के लिए इस सोच को बदल दिया।

कंगना ने कहा, “यह (लड़की का शराब पीना व लड़के पटाना) फिल्मों में एक चलन बन गया है। तनु अब बॉलीवुड में एक सर्वोत्कृष्ट नायिका बन गई है। ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ पति-पत्नी के आगे बढ़ते जीवन की कहानी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493