एल्डोर्ट (केन्या), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बर्लिन मैराथन में रजत पदक जीतने वाले एमानुएल मुताई ने कहा है कि वह 26 अप्रैल को होने वाले लंदन मैराथन केबाद बीजिंग विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने पर विचार करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मुताई ने मंगलवार को कहा, “लंदन मैराथन के बाद मैं यह देखूंगा कि बीजिंग जाने के लिए मैं फिट रहता हूं या नहीं। दोनों प्रतियोगिताओं के बीच बहुत कम दिनों का अंतर है और आपको अभ्यास की जरूरत होती है।”
मुताई के अनुसार, पहले उनकी योजना टोक्यो मैराथन और फिर बीजिंग विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की थी। लंदन में भी दौड़ने की इच्छा के कारण हालांकि उन्हें अपनी योजना में फेरबदल करना पड़ा।
मैराथन में मौजूदा विश्व कीर्तिमान अपने नाम करने वाले डेनिस किमेटो और न्यूयार्क मैराथन चैम्पियन विल्सन किपसैंग भी लंदन में होने वाले मैराथन में हिस्सा लेंगे। किपसैंग ने पिछले साल मुताई द्वारा लंदन मैराथन में स्थापित किए गए रिकार्ड को तोड़ा था।
मुताई ने 2011 में लंदन रेस रिकॉर्ड दो घंटे चार मिनट और 40 सेकेंड में पूरा किया था। किपसैंग ने हालांकि वर्ष-2014 में इस रेस को 2.04.29 सेकेंड में पूरा किया।
dharmpath.com dharmpath