कांबली ने आपत्तिजनक ट्वीट के लिए माफी मांगी

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने अपने ट्विटर अकाउंट से गए आपत्तिजनक ट्वीट के लिए बुधवार को माफी मांग ली।

नवजोत सिंह सिद्धू, रमीज रजा और शोएब अख्तर को निशाना बनाते हुए मंगलवार को कांबली के ट्विटर अकाउंट से कई अपमानजक ट्वीट किए गए थे।

कांबली ने उन सभी ट्वीट को अपने ट्विटर अकाउंट से मिटा दिया है और सफाई दी है कि उनके एक दोस्त ने ये सारे ट्वीट किए।

कांबली ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि उनका दोस्त मुबंई इंडियंस का प्रशंसक है और मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स से मिली सात विकेट की हार के बाद उसने गुस्से में ऐसा किया।

कांबली ने बुधवार को ट्वीट किया, “शुभप्रभात मित्रों। ये सारे ट्वीट मैंने नहीं किए और अपने मित्र की ओर से मैं माफी मांगता हूं, जिसने मेरे फोन से ये सारे ट्वीट किए। मैंने उसे डांटा। सभी लोगों से माफी।”

कांबली के अनुसार, “दोस्तों, आपसे मेरा अनुरोध है कि बीती रात मेरे दोस्त ने जो किया वह बिल्कुल गलत था। वह मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक है। मैं एक बार फिर से आप सभी से माफी मांगता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493