लंदन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमिल लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेले ने इंग्लिश काउंटी क्लब ससेक्स के साथ करार किया है। इसके तहत वह क्लब की ओर से एकदिवसीय और टी-20 मुकाबले खेलेंगे।
बेले काउंटी क्लब में श्रीलंकाई दिग्गज माहेला जयवर्धने का स्थान लेंगे।
बेले इंग्लैंड के घरेलू टी-20 बलास्ट टूर्नामेंट में अपनी काउंटी टीम के लिए आखिरी सात मैच खेलेंगे और इसके बाद ससेक्स के लिए एकदिवसीय मैचों में हिस्सा लेंगे।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार बेले ने कहा, “मैनें वर्ष-2013 में हैम्पशायर के साथ खेलते हुए काउंटी क्रिकेट का आनंद उठाया था और अब मैं एक बार फिर इस कठिन घरेलू टूर्नामेंट के लिए तैयार हूं। ससेक्स की ओर से खेलने को लकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”
ससेक्स टीम के प्रबंधक मार्क रॉबिनसन ने भी बुधवार को बेले के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई और कहा, “वह एकदिवसीय प्रारूप के एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह विश्व कप विजेता हैं और अंतर्राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनके इस अनुभव का भी हमें फायदा मिलेगा।”
dharmpath.com dharmpath