ड्रैगन अंतरिक्षयान आईएसएस के लिए रवाना

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को ‘स्पेसएक्स ड्रैगन’ अंतरिक्षयान सफलतापूर्वक लांच किया। दो टन की आपूर्तियों, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी और पहली ‘आईएसएसप्रेसो’ कॉफी मशीन के साथ यह अंतरिक्षयान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के लिए रवाना हुआ है।

ड्रैगन अंतरिक्षयान 17 अप्रैल को आईएसएस पर पहुंचेगा, जहां चालक दल के सदस्य इसे रोबोटिक हाथों से पकड़ेंगे।

नासा ने एक बयान में कहा कि नया शोध भावी मंगल मिशन के लिए नासा के अंतरिक्षयात्रियों और रोबोटिक खोजकर्ताओं को तैयार करने में मददगार होगा।

यह अंतरिक्षयान फ्लोरिडा में केप केनावेरल वायुसेना केंद्र के अंतरिक्ष प्रक्षेपण परिसर से फालकॉन 9 रॉकेट के जरिए लांच किया गया।

नासा के प्रशासक चार्ल्स बोल्डेन ने बताया, “पांच साल पहले इसी सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसी स्पेसएक्स लॉन्च पैड का दौरा किया जिसका उपयोग आज अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास के लिए आपूर्तियां, आईएसएस को भेजने के लिए किया गया है।”

यह मिशन, नासा के कॉमर्शियल रीसप्लाई सर्विसिस अनुबंध के तहत आईएसएस को भेजा गया छठा मालकवाहक यान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493