सीरिया में हवाई हमलों में 34 मरे

दमिश्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के उत्तरपश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को किए गए हवाई हमलों में 34 व्यक्ति मारे गए हैं। यह जानकारी एक निगरानी समूह ने दी।

दमिश्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के उत्तरपश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को किए गए हवाई हमलों में 34 व्यक्ति मारे गए हैं। यह जानकारी एक निगरानी समूह ने दी।

निगरानी संस्था, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि उत्तर पश्चिमी शहर इदलिब और उसके उपनगर साराकेब में हवाई बमबारी में 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ने कहा कि हवाई हमलों में एक इमारत को निशाना बनाया गया जहां पर नागरिक छिपे हुए थे। साथ ही उसने बताया कि एक अन्य हवाई हमला अबू अलदुहुर हवाईअड्डे के चारों ओर किया गया, जिसे इदलिब के ग्रामीण इलाकों में अलकायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट ने घेर रखा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निगरानी संस्था ने कहा कि दक्षिणी प्रांत दारा में सीरियाई सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में सात बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। दारा, जार्डन सीमा के निकट अलकायदा आतंकवादियों का एक प्रमुख ठिकाना है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा है कि सीरियाई सेना ने हवाई हमलों में इदलिब के ग्रामीण इलाकों में विद्रोहियों से संबंधित वाहनों और हथियारों को निशान बनाया।

सीरियाई सेना ने एक दिन पहले अलेप्पो शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित सरकारी नियंत्रण वाले जमीयत-अल-जहारा जिले पर नुसरा फ्रंट द्वारा किए गए एक हमले को असफल कर दिया था। इसी के एक दिन बाद अलेप्पो में यह अभियान चलाया गया।

नुसरा के आतंकवादियों ने एविएशन इंटेलिजेंस मुख्यालय के नीचे जमीयत-अल-जहारा इलाके में स्थित एक सुरंग को उड़ा दिया। इसके बाद मंगलवार को कई घंटों तक यहां लड़ाई जारी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493