आरबीआई की वेबसाइट में सुधार

चेन्नई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक ने उपयोग की सुविधा बढ़ाने और सोशल मीडिया के जरिए अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने के लिए अपनी वेबसाइट में सुधार किया है। यह बात एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

प्रधान मुख्य महाप्रबंधक अल्पना किलावाला ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “हमने तीसरी बार सुझावों के आधार पर वेबसाइट में सुधार किया है। प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाने के लिए सुधार किया जाता है।”

उन्होंने कहा कि नई वेबसाइट में सूचनाओं का पहले से अधिक वर्गीकरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि नई वेबसाइट में सर्च सुविधा अधिक सक्षम है।

उनके मुताबिक, आरबीआई विभिन्न घोषणाओं की संक्षिप्त सूचनाएं ट्विटर पर भेजेगा और प्रेस विज्ञप्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साक्षात्कारों को यूट्यूब पर डालेगा।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट के नवीनीकरण में छह महीने का समय लगा।

किलावाला ने कहा, “हमारी साइट का आकार 60-70 जीबी है।”

वेबसाइट को अद्यतन करने के बारे में उन्होंने बताया कि यह रोजाना होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493