नवाजुद्दीन के भाई की फिल्म को कांस में प्रवेश

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभाने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई शम्स सिद्दीकी की लघु फिल्म ‘मियां कल आना’ को कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में प्रवेश मिला है।

कांस फिल्म महोत्सव में यह फिल्म लघु फिल्मों की श्रेणी में दिखाई जाएगी।

शम्स ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पहली फिल्म कांस कोर्ट मेटेरैग श्रेणी के लिए चयनित की गई। मैं फिल्म महोत्सव और हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिसने इसमें मेरी मदद की और इस फिल्म को मेरे लिए खास बनाया।”

शम्स को फिल्म निर्देशन का बड़ा चस्का था और उन्होंने अपनी लघु फिल्म ‘मियां कल आना’ का निर्माण पिछले साल शुरू किया था। फिल्म के निर्माता उनके भाई नवाजुद्दीन हैं।

दुर्भाग्यवश नवाजुद्दीन कांस फिल्मोत्सव में फिल्म के प्रदर्शन पर उपस्थित नहीं रहेंगे, क्योंकि उस समय वह फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में व्यस्त होंगे।

‘मियां कल आना’ 17.5 मिनट की लघु फिल्म है, जो इस्लाम के हलाला कानून के बारे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493