आरआईआईएल का शुद्ध लाभ 8.56 फीसदी घटा

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड (आरआईआईएल) ने गुरुवार को कहा कि 2014-15 में उसका एकल शुद्ध लाभ 8.56 फीसदी घटकर 2,207.19 लाख रुपये रहा, जो 2013-14 में 2,413.98 लाख रुपये था।

कंपनी ने कहा कि उसकी एकल कुल आय हालांकि इस अवधि में 8.69 फीसदी बढ़कर 9,994.12 लाख रुपये रही, जो एक साल पहले 9,194.75 लाख रुपये थी।

संचालन से होने वाली एकल कुल आय इस दौरान 6.2 फीसदी बढ़कर 9,009.33 लाख रुपये रही, जो एक साल पहले 8,483.2 लाख रुपये थी।

कारोबारी साल 2014-15 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी ने कहा कि उसका एकल शुद्ध लाभ 7.41 फीसदी बढ़कर 571.84 लाख रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 532.37 लाख रुपये थी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 3.50 रुपये लाभांश देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493