मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडसइंड बैंक ने गुरुवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ 27.39 फीसदी बढ़कर 1,793.72 करोड़ रुपये रहा, जो 2013-14 में 1,408.02 करोड़ रुपये था।
बैंक ने कहा कि उसकी कुल आय इस अवधि में 19.24 फीसदी बढ़कर 12,095.84 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 10,144.06 करोड़ रुपये थी।
रिटेल बैंकिंग कारोबार की कुल आय इस दौरान 17 फीसदी अधिक यानी 6,448.31 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 5,474.49 करोड़ रुपये थी। इसी दौरान कारपोरेट एवं थोक बैंकिंग कारोबार की कुल आय 9.59 फीसदी अधिक 4,025.50 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,672.96 करोड़ रुपये थी।
बैंक की कुल जमा 22.53 फीसदी बढ़कर 74,134.36 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 60,502.28 करोड़ रुपये थी। इसी दौरान बैंक द्वारा निर्गत कुल ऋण 39.67 फीसदी बढ़कर 20,618.06 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 14,761.96 करोड़ रुपये हो गया।
dharmpath.com dharmpath