दुष्कर्म के झूठे आरोप पर भारतीय महिला को जेल

सिंगापुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मूल की एक नागरिक को यहां अपने नियोक्ता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने के लिए गुरुवार को तीन सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।

समाचार पत्र स्ट्रेट टाइम्स की रपट के मुताबिक, आशियाना क्लब में काम करने वाली सिट्टी बाबू प्रसन्या (21) ने बीते साल 11 अगस्त को पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करने की बात स्वीकार की थी। अपनी शिकायत में उसने कहा था कि हाजी मोहम्मद शेख अल्लाउद्दीन (33) ने एक दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।

प्रसन्या अल्लाउद्दीन के क्लब आशियाना में बीते साल चार जुलाई से ही कलाकार के तौर पर काम कर रही थी।

महिला के बयान के आधार पर हाजी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में आरोप फर्जी पाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493