मोदी भारत की आर्थिक क्षमता सामने लाए : ओबामा

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भारत की वास्तविक आर्थिक क्षमता से परिचित कराया है और उन्होंने उन्हें देश का प्रमुख सुधारक बताया।

प्रतिष्ठित ‘टाइम’ पत्रिका में ‘इंडियाज रिफॉर्मर इन चीफ’ के नाम से लेख में ओबामा ने कहा कि एक लड़का मोदी परिवार की जीविका के लिए अपने पिता की चाय बेचने में मदद करता था।

उन्होंने कहा, “आज वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं और गरीबी से प्रधानमंत्री बनने की उनकी जीवनी उभरते भारत की गतिशीलता व क्षमता को दर्शाता है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी भारतीयों को अपने रास्ते पर चलने में मदद के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन का सामने करने के बावजूद अत्यंत निर्धनता को दूर करने, शिक्षा में सुधार, महिला सशक्तीकरण तथा भारत की वास्तविक आर्थिक क्षमता को बाहर लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण सामने रखा है।

ओबामा ने स्मरण करते हुए कहा कि जब मोदी वाशिंगटन आए थे, तो उन्होंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक का दौरा किया था।

उन्होंने कहा, “मोदी इस बात को मानते हैं कि एक अरब से ज्यादा भारतीय दुनिया के लिए प्रेरक बन सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493