हिलेरी की ‘एजेंडा टीम’ संभाल रहीं माया हैरिस

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर भाग ले रहीं हिलेरी क्लिंटन ने तीन वरिष्ठ नीति सलाहकारों की एक टीम बनाई है और इसकी अध्यक्ष भारतवंशी माया हैरिस को बनाया है।

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर भाग ले रहीं हिलेरी क्लिंटन ने तीन वरिष्ठ नीति सलाहकारों की एक टीम बनाई है और इसकी अध्यक्ष भारतवंशी माया हैरिस को बनाया है।

माया कैलिफोर्निया की पहली भारतवंशी अटार्नी जनरल कमला हैरिस की छोटी बहन हैं।

मीडिया संस्थान पोलिटिको के मुताबिक, तीन लोगों की यह टीम हिलेरी के चुनाव प्रचार का एजेंडा तैयार करने में मदद करेगी, जिसके तहत हिलेरी के चुनाव प्रचार के पहले चरण में रैलियां कर लोगों से मुलाकात करने के बाद अगले महीने के अंत से नीतियों की सीरीज का खुलासा किया जाएगा।

माया के अलावा इस टीम में हिलेरी के सीनेट सदस्य रहने के दौरान उनकी पूर्व विधायी निदेशक एन्न ओलीरी और विदेश मंत्री रहने के दौरान उनके शीर्ष सहायक रहे जैक सुलिवान शामिल हैं।

अपनी तीन सदस्यीय टीम के अतिरिक्त हिलेरी एक और भारतवंशी नीरा टंडन से भी सूचना और सलाह ले सकती हैं, जो इस समय सीएपी की अध्यक्ष और लंबे समय से उनकी सहायक हैं।

हिलेरी के चुनाव प्रचार अभियान के अध्यक्ष जॉन पोडेस्ता इस साल की शुरुआत तक राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकारी एजेंडे के अध्यक्ष रहे थे और सीएपी के संस्थापक भी थे।

माया हैरिस मानवाधिकार कार्यकर्ता रही हैं। फोर्ड फाउंडेशन में लोकतंत्र, अधिकार और न्याय विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में सेवा दे चुकी हैं, जहां उन्होंने विश्वभर में प्रभावी शासन, लोकतंत्र और मानवाधिकार को प्रोत्साहन देने वाली एक टीम का भी नेतृत्व किया था।

वह सीनेट का चुनाव लड़ रहीं कैलिफोर्निया की पहली भारतवंशी अटार्नी जनरल कमला हैरिस की छोटी बहन हैं।

हैरिस बहनों की मां श्यामला गोपालम हैरिस भारतीय नागरिक और एक कैंसर शोधकर्ता हैं, जो 1960 में चेन्नई से अमेरिका आई थीं। उनके पिता जमैका के नागरिक हैं। माया ने टोनी वेस्ट से विवाह किया है और एक बेटी मीना की मां हैं।

टोनी ने पांच साल तक न्याय विभाग में सहायक अटार्नी जनरल रहने के बाद बीते साल सितंबर में ओबामा प्रशासन से इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493