मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को कहा कि 2014-15 की आखिरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 11.5 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 8.5 फीसदी बढ़कर 5,906 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा कि उसकी कुल आय आलोच्य तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 12.4 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.6 फीसदी बढ़कर 24,220 करोड़ रुपये रही।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत कंपनी का शुद्ध लाभ इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 10.5 फीसदी बढ़कर 95.1 करोड़ डॉलर और कुल आय साल-दर-साल आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 3.9 अरब डॉलर रही।
dharmpath.com dharmpath