नाइजीरिया बीच सॉकर लीग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

सेशेल्स, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। नाइजीरिया ने आईवरी कोस्ट को 7-6 से हराकर अफ्रीकी बीच सॉकर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को मैच निर्धारित समय में 6-6 की बराबरी पर खत्म हुआ।

अतिरिक्त समय में हालांकि एमेका ओग्बोना ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

नाइजीरिया ने इससे पूर्व टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में सेशेल्स को 10-1 से हराया था। दूसरे मैच में भी टीम मिस्र को 4-1 से हराने में कामयाब रही।

नाइजीरिया की टीम अब सेमीफाइनल में घाना और सेनेगल के बीच होने वाले मैच के विजेता टीम से भिड़ेगी।

प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें पुर्तगाल में इसी साल होने वाली विश्व कप में अफ्रीकी महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493