क्रिसिल के शुद्ध मुनाफे में गिरावट

चेन्नई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जनवरी-मार्च 2014 की तिमाही में क्रेडिट रेटिंग कंपनी क्रिसिल के शुद्ध मुनाफे में गिरावट आई है।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि निदेशक मंडल ने 31 दिसंबर, 2015 को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए चार रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

कंपनी के मुताबिक, 31 मार्च को समाप्त तिमाही में कंपनी की समेकित आय 307.62 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 309.23 करोड़ रुपये थी।

क्रिसिल के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में कर भुगतान के बाद समेकित लाभ 56.32 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 68.71 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा है कि सरकार की ओर से बजटीय सहयोग में कमी की वजह से कंपनी का रेटिंग राजस्व खासतौर से प्रभावित हुअा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493