आई-लीग में रिकॉर्ड स्थापित करने की राह पर ईस्ट बंगाल

कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का अग्रणी फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल शनिवार को जब साल्ट लेक स्टेडियम में आई-लीग का अपना अगला मैच खेलने उतरेगा तो कई रिकॉर्ड उसकी राह देख रहे होंगे।

कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का अग्रणी फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल शनिवार को जब साल्ट लेक स्टेडियम में आई-लीग का अपना अगला मैच खेलने उतरेगा तो कई रिकॉर्ड उसकी राह देख रहे होंगे।

ईस्ट बंगाल को मुंबई एफसी के खिलाफ यह मैच खेलना है।

घर से बाहर लगातार दो मैच जीतने के बाद ईस्ट बंगाल यदि घरेलू मैदान पर होने वाला यह मैच जीता जाता है तो आई-लीग में यह उनकी 200वीं जीत होगी।

ईस्ट बंगाल की ओर से शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य के अनुसार, यदि वे ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह ऐसा करने वाले देश का पहला क्लब बन जाएंगे।

टीम के स्टार स्ट्राइकर नाइजीरिया के रैंटी मार्टिस इस सत्र में 14 गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। मार्टिस अगर शनिवार के मैच में एक गोल करने में सफल रहते हैं तो वह आई-लीग के इतिहास में 200 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ईस्ट बंगाल के लिए हालांकि सबसे दुखद यह है कि इस मैच में उनके प्रशंसकों को स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई है।

इस मैच में राज्य पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकेगी, क्योंकि शनिवार को ही कोलकाता नगर निगम के चुनाव होने हैं।

ईस्ट बंगाल ने हालांकि निजी सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की है।

ईस्ट बंगाल आई-लीग के मौजूदा संस्करण में अब तक 12 मैचों से 19 अंक हासिल कर सकी है और पांचवें स्थान पर है। अगर वे आठवें स्थान पर मौजूद मुंबई एफसी को हराने में सफल रहते हैं तो एक स्थान चढ़कर वे चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493