लीबिया में संघर्ष, 14 की मौत

त्रिपोली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में इस्लामिस्ट लीबिया डॉन के आतंकवादियों के कब्जे में लिए गए शिविर पर लीबियन नेशनल आर्मी के हमले में 14 जवानों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी सेना के सूत्रों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सैन्य अधिकारी ने बताया, “बटालियन 101 ने शुक्रवार को ताजुरा इलाके के लीबिया डॉन के शिविर पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है।”

उन्होंने बताया कि संघर्ष के बाद सेना ने पूर्वी त्रिपोली के ताजुरा स्थित गुट अल-रुम्मन को नियंत्रण में ले लिया।

इस्लामिस्ट लीबिया डॉन ने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

ताजुरा स्थित स्थानीय निवासियों ने गोलाबारी के बाद दोपहर में कई घरों से धुआं निकलता देखा। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ताजुरा में सेना के समर्थकों ने इलाके का मुख्य द्वार बंद कर दिया ताकि इस्लामिस्ट लीबिया को सामानों की आपूर्ति न हो सके।

इधर, पश्चिमी त्रिपोली के अल-अजीजिया और अल-जाहरा में भी आतंकवादियों और सेना के बीच संघर्ष देखने को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493