ब्रिटिश तैराक ने बनाया विश्व कीर्तिमान

लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के तैराक एडम पेटी ने ब्रिटिश चैम्पियनशिप में 57.92 सेकेंड के साथ 100 मीटर ब्रेकस्ट्रोक स्पर्धा में विश्व कीर्तिमान कायम किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 20 वर्षीय एडम ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा लंदन ओलंपिक (2012) में स्थापित किए गए 58.46 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ा।

एडम ने इस उपलब्धि के बाद शुक्रवार को कहा, “मैं खुद अपने प्रदर्शन से हैरान हूं। मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा।”

स्कॉटलैंड के रोस मडरेक ने 59.13 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मडरेक के मुकाबले और एक मिनट 31 सेकेंड का ज्यादा समय लेते हुए जेम्स विल्बी तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493