आईपीएल-8 : हार का क्रम तोड़ना चाहेंगे मुंबई इंडियंस

बेंगलुरू, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का सफर अब तक बेहद खराब रहा है और अब तक अपने चारो मैच वे हार चुके हैं।

अब रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्हीं के मैदान पर जब वे अपना अगला मैच खेलने उतरेंगे तो निश्चित तौर पर उनकी कोशिश जीत की ओर लौटनी की होगी।

मुंबई इंडियंस टीम बल्लेबाजी में तो ठीक-ठाक नजर आई है, लेकिन गेंदबाजी में वे इस बार बिल्कुल बेअसर साबित हुए हैं।

पिछले मैच में तो उनके गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 183 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का भी बचान नहीं कर सके।

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स टीम अपने धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के बल पर दो मैचों में एक जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

आंकड़ों के लिहाज से तो विराट कोहली, गेल और अब्राहम डिविलियर्स वाली रॉयल चैलेंजर्स बल्लेबाजी में बेहद मजबूत नजर आती है, हालांकि अपनी इस क्षमता का पूरा प्रदर्शन अब तक नहीं कर सके हैं।

उधर मुंबई इंडियंस टीम न सिर्फ हार से जूझ रही है, बल्कि अच्छी लय में चल रहे उनके सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच चोटिल हो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो सही टीम संतुलन एवं संयोजन पाने के प्रयास में टीम में बल्लेबाजी क्रम को लगातार प्रयोग देखे जा रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स के लिए आईसीसी विश्व कप-2015 के स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने चोटिल होने के कारण अब तक नहीं खेल सके हैं।

दोनों मुख्य गेंदबाजों की अनुपस्थिति में उनकी गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है, खासकर सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में डेविड वार्नर पर उनका कोई गेंदबाज लगाम लगाने में नाकाम रहा था।

युजवेंद्र चहल हालांकि पिछले संस्करण की ही तरह इस बार भी सधी हुई गेंदबाजी करने में सफल रहे हैं।

गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस भी कमजोर ही नजर आए हैं। हरभजन सिंह और लसिथ मलिंगा उनके मुख्य आक्रमण साबित हुए हैं। अब इस मैच में जीत के लिए उनके कप्तान रोहित शर्मा क्या टीम संयोजन अपनाते हैं, देखने वाली बात होगी।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : आशीष रेड्डी, शिखर धवन, चामा मिलिंद, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, नमन ओझा, परवेज रसूल, लक्ष्मी रत्न शुक्ला, प्रवीण कुमार, प्रशांत पदम्नाभम, हनुमा विहारी, सिद्धार्थ कौल, डेविड वार्नर (कप्तान), डेल स्टेन, मोएसिस हेनरिक्स, रिकी भुई, केन विलियमसन, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बाउल्ट।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एरॉन फिंच, अंबाती रायडू, आदित्य तारे, कोरे एंडरसन, कीरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, विनय कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रज्ञान ओझा, श्रेयष गोपाल, लेंडल सिमंस, उनमुक्त चंद, पार्थिव पटेल, जोस हाजेलवुड, मार्चेंट डी लेंज, पवन सुयाल, मिशेल मैक्लेनागान, अभिमन्यु मिथुन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नीतिश राणा, सिदेश लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीशा सुचित।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493