दूसरे टेस्ट के लिए बेन को नहीं मिली कैरेबियाई टीम में जगह

सेंट जार्ज (ग्रेनाडा), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लेग स्पिन गेंदबाज सुलेमान बेन को इंग्लैंड के साथ ग्रेनाडा में मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए कैरेबियाई टीम में जगह नहीं मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार को ड्रॉ समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच में बेन 200 रन खर्च करके दो विकेट ही हासिल कर सके थे।

चयनकर्ताओं ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के तेज गेंदबाज शेनॉन गेब्रियल को इस मैच के लिए टीम में जगह दी है। अब स्पिन गेंदबाज के रूप में देवेंद्र बिशू ही टीम में रह गए हैं।

वेस्टइंडीज बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। दूसरा टेस्ट ग्रेनाडा नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।

टीम : दिनेश रामदीन (कप्तान और विकेटकीपर), क्रेग ब्रॉथवेट, देवेंद्र बिशू, जर्मेन ब्लैकवुड, कार्लोस ब्राथवेट, डारेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपॉल, शेनॉन गेब्रियल, जेसन होल्डर, शाए होप, केमार रोच, मार्लन सैमुएल्स, डेवोन स्मिथ और जेरोम टेलर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493