सनराइजर्स टीम में शुक्ला का स्थान लेंगे बिपुल (लीड-1)

मुम्बई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तकनीकी समिति ने सनराइजर्स हैदराबाद को लक्ष्मी रतन शुक्ला के स्थान पर बिपुल शर्मा को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है।

आईपीएल गवर्निग काउंसिल के मुताबिक शुक्ला बीमारी के कारण आईपीएल-8 में नहीं सकेंगे।

एक अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर मशहूर बिपुल (31) एक आर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं और वह 2010 तथा 2013 सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे।

बिपुल ने अब तक 55 टी-20 मैचों में 44 विकेट लिए हैं और 602 रन भी बनाए हैं।

आईपीएल की तकनीकी समिति में अनुराग ठाकुर, सौरव दासगुप्ता, सुबीर गांगुली, सौरव गांगुली और रवि शास्त्री शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493