अंकलेश्वर गैस कुएं की आग बुझाने की कोशिश जारी

सूरत, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का आपदा प्रबंधन दल (सीएमटी) दक्षिण गुजरात में स्थित गैस के एक कुएं में लगी आग को बुझाने की कोशिश रविवार को भी जारी रखे हुए है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

तट पर स्थित इस कुएं में शनिवार को आग लग गई थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “सीएमटी के सात सदस्यों सहित कम से कम 12 लोग आग में झुलस गए और उन्हें सूरत के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

दक्षिण गुजरात के अंकलेश्वर से करीब 80 किलोमीटर दूर ओलपैड क्षेत्र के कुएं में शनिवार को मरम्मत कार्य के दौरान आग लगी थी।

बयान के मुताबिक, “दुर्घटना स्थल से गैर जरूरी लोगों को हटा दिया गया है। इसके दो किलोमीटर के दायरे में आवासीय क्षेत्र नहीं है।”

अंकलेश्वर बेसिन में ओलपैड-31 के कुएं में आग लगने से रोकने के लिए लगाए गए एक उपकरण की मरम्मत की जा रही थी। स्थानीय अधिकारी के मुताबिक ओएनजीसी द्वारा खोदे जा रहे कुएं से गैस रिसने के कारण आग लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493