ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा करेगा आस्ट्रेलिया

केनबरा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने सोमवार को इराक में आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ आस्ट्रेलिया की जंग में ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा करने से संबंधित एक समझौते की घोषणा की।

समाचार चैनल ‘एबीसी’ ने बिशप के हवाले से बताया कि ईरान में आईएस के खिलाफ लड़ रहे आस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद के लिए ईरान और आस्ट्रेलिया खुफिया जानकारी साझा करने के लिए सहमत हो गए हैं। यह सौदा आईएस लड़ाकों का मुकाबला करने के लिए प्रत्येक देश के प्रयासों का ही हिस्सा है।

बिशप ने ईरान में कहा कि दोनों देशों का सामान्य उद्देश्य आईएस चरमपंथियों को हराना है।

उन्होंने कहा, “यह एक अनौपचारिक व्यवस्था है। मुझे विश्वास है कि जिन जानकारियों की हमें जरूरत है वह ईरान के पास है। और ईरान इस जानकारी को हमारे साथ साझा करने के लिए सहमत है।”

बिशप ने शनिवार को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी, विदेश मंत्री जवाद जारिफ और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली शमखानी से मुलाकात की।

बिशप 10 साल बाद ईरान की यात्रा करने वाली पहली आस्ट्रेलियाई मंत्री है।

बिशप ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने पिछले साल इस मुद्दे पर खुफिया जानकारी को इकट्ठा करना शुरू कर दिया था।

हालांकि, बिशप ने जोर देकर कहा कि ईरान में उपस्थित आस्ट्रेलिया का छोटा सैन्य दल ईरानी सैन्यबलों के साथ शामिल नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493