चेक गणराज्य फेड कप के फाइनल में

ओस्त्रवा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन चेक गणराज्य फेड कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में चेक गणराज्य ने फ्रांस को 3-1 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोआ ने फ्रांस की केरोलिना गार्सियो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अपनी टीम के लिए विजयी अंक हासिल किए। फ्रांस युगल वर्ग में जीत हासिल करने में कामयाब रहा।

इससे पूर्व शनिवार को पहले रबर में विश्व की 13वीं वरीय लुसी साफारोवा ने गार्सिया को एक घंटे 58 मिनट में 4-6, 7-6 (1), 6-1 से हराया।

इसके बाद महिला युगल वर्ग में हालांकि चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रिकोवा और साफारोवा को फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविक और पॉलिन पारमेंटियर से 6-0, 3-6, 8-10 से हार का सामना करना पड़ा।

फेड कप का फाइनल 14 और 15 नवंबर को चेक गणराज्य और रूस के बीच खेला जाएगा। पिछले पांच सालों में चेक गणराज्य चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493