मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ (एमडब्ल्यूएएस) में मस्तिष्क पक्षाघात पीड़ित युवती की भूमिका निभाकर तारीफें बंटोर रहीं अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने इस प्रयोगधर्मी फिल्म को सराहने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया है।
कल्कि ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं कुछ दिनों के लिए संपर्क से बाहर रहने वाली हूं, इसलिए एमडब्ल्यूएएस को जबर्दस्त प्रतिक्रिया देने के लिए सिर्फ शुक्रिया कहना चाहती हूं।”
“इसने लोगों में मेरे भरोसे को पुन: कायम किया है। मैं हर उस शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो शुरुआती सप्ताहांत में एमडब्ल्यूएएस को देखने के लिए घर से निकला। आपने इस जैसी फिल्मों को संभव बना दिया।”
सोनाली बोस निर्देशित ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ मस्तिष्का पक्षाघात से जूझ रही एक युवती की कहानी है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई।
dharmpath.com dharmpath