वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, निक खाना बनाना कतई नहीं जानते और यहां तक कि कोशिश करना भी बंद कर चुके हैं, क्योंकि वह आसान सी चीजें भी नहीं पका सकते।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, निक खाना बनाना कतई नहीं जानते और यहां तक कि कोशिश करना भी बंद कर चुके हैं, क्योंकि वह आसान सी चीजें भी नहीं पका सकते।
निक ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “मुझे खाना बनाने की बहुत ज्यादा समझ नहीं है। मैं बड़ी मुश्किल से एक अंडा उबाल सकता हूं, इसलिए मैं इससे ज्यादा करने की कोशिश भी नहीं करता।”
निक पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो को डेट कर रहे हैं।
निक को दोस्तों के साथ बाहर डिनर करने में मजा आता है, लेकिन कहते हैं कि यह बहुत महंगा पड़ सकता है।
उन्होंने कहा, “मुझे रात में डिनर करते समय बीच में फोन चेक करने की बहुत बुरी आदत है। मेरे दोस्तों का नियम है कि खाना खाते वक्त हमारे फोन मेज के बीचोंबीच रहेंगे और जो सबसे पहले फोन छुएगा, उसी को पूरे डिनर का बिल देना होगा। यह बहुत महंगा खेल है।”
dharmpath.com dharmpath