ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मैगी संन्यास लेंगी

रियो डी जनेरियो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के लिए ओलंपिक में लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकीं मॉरेन मैगी ने घोषणा की है कि वह इस साल के आखिर में संन्यास ले लेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 38 वर्षीया मैगी ने कहा कि चोट और हाल में हुए कुछ खराब प्रदर्शन के कारण वह वर्ष-2016 मे आयोजित होने वाले रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना पूरा नहीं कर सकेंगी।

मैगी ने बीजिंग में वर्ष-2008 में हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। चार साल बाद वह हालांकि लंदन ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थीं।

माना जा रहा है कि 10 से 26 जुलाई के बीच टोरंटो में आयोजित होने वाला पैन अमेरिकन खेल उनका आखिरी इवेंट होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493