‘मिस्टर एक्स’ ने कमाए 14 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। विज्ञान के रहस्य रोमांच वाली इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ भले आलोचकों का ध्यान नहीं खींच सकी, पर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सप्ताहांत में फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह एक गायब होने की क्षमता वाले व्यक्ति की कहानी है।

विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित तथा विक्रम भट्ट निर्देशित इस फिल्म में इमरान ने गायब होने की क्षमता वाले व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है।

फिल्म में इमरान के अलावा अमायरा दस्तूर और अरुणोदय सिंह भी मुख्य किरदारों में हैं।

निर्माता कंपनी के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को रीलीज के साथ ही 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई 4.39 करोड़ रुपये रही। रविवार को फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये कमाए और पहले सप्ताहांत पर फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

फिल्म निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जिसमें विपणन एवं वितरण का खर्च भी शामिल है।

विशेष फिल्म्स के अनुसार, फिल्म को सैटेलाइट एवं संगीत अधिकारों के लिए पहले ही 27 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493