रोम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फियोरेंटीना सोमवार को हेलास वेरोना के हाथों मिली 0-1 की हार के साथ यूरोपा लीग की दौड़ से बाहर हो गया।
रोम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फियोरेंटीना सोमवार को हेलास वेरोना के हाथों मिली 0-1 की हार के साथ यूरोपा लीग की दौड़ से बाहर हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इटैलियन लीग मुकाबले में वेरोना ने फियोरेंटीना को मोनिर ओबादी के गोल की मदद से हराया।
इस जीत ने वेरोना को तालिका में 14वें स्थान पर पहुंचा दिया है। वह रेलीगेशन जोन से 13 अंक अधिक हासिल कर चुका है।
फियोरेंटीना ने बीते सप्ताह यूरोपा लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डायनामो कीव को 1-1 की बराबरी पर रोका था।
dharmpath.com dharmpath