आईपीएल में पीयूष चावला के नाम 100 विकेट

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने मंगलवार को कहा कि वह इस उपलब्धि को हासिल कर बेहद खुश हैं।

चावला ने सोमवार रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ चार ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। नाइट राइडर्स यह मैच छह विकेट से जीतने में सफल रहा।

आईपीएलटी20 डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार चावला ने कहा, “मैं खुश हूं क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इसमें पूरी दुनिया के खिलाड़ी खेलते हैं और यहां खेलना एक कठिन चुनौती है। इस टूर्नामेंट में 100 विकेट हासिल करना निश्चित रूप से खुशी देने वाली बात है।”

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लासिथ मलिंगा (124) के नाम अभी सर्वाधिक विकेट है। अमित मिश्रा (106) और हरभजन सिंह (100) भी विकेट का शतक लगाने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।

चावला के अनुसार हाल के वर्षो में टी-20 प्रारूप में लेग स्पिन गेंदबाज को लेकर बल्लेबाजों की सोच बदली है।

चावला ने कहा, “हाल में कई लेग स्पिन गेंदबाज विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। पहले बल्लेबाज लेग स्पिनरों पर रन बटोरने की कोशिश करते थे लेकिन हमने अपनी आक्रामक सोच और खेल से इस परिस्थिति को बदला है।”

चावला ने कहा कि यह सही है कि लेग स्पिन गेंदबाजों के कुछ गेंदों पर चौके या छक्के लगते हैं लेकिन ऐसे में विकेट मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493