रणबीर किसी सोशल वेबसाइट पर नहीं : ऋषि

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर स्पष्ट किया है कि उनके अभिनेता बेटे रणबीर कपूर इस पर तो क्या किसी भी सोशल वेबसाइट पर सक्रिय नहीं हैं।

ऋषि ने अपने प्रशंसकों को चेताया है कि ट्विटर पर किसी ने रणबीर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया है।

डैडी ऋषि (62)ने ट्विटर पर लिखा, “हैलो दोस्तो! मैं रणबीर का डैडी हूं। सिर्फ यह बताना चाहता हूं कि वह किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, इसलिए कृपा करके किसी ठग द्वारा न ठगे जाएं।”

इस साल की शुरुआत में ट्विटर पर रणबीर के नाम से अकाउंट दिखने पर लोगों में उत्सुकता पैदा हुई।

ऋषि ने आगे लिखा, “यह संदेश रणबीर के उन प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अब भी मानते हैं कि वह ट्विटर पर हैं। मुझे उनके विषय में अनुरोध और शिकायतें मिलती हैं। खेद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493