इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बलूचिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स द्वारा चलाए गए एक आतंकवाद विरोधी अभियान में मंगलवार को पांच आतंकवादी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए।
डॉन ऑनलाइन की रपट के मुताबिक, फ्रंटियर कॉर्प्स के प्रवक्ता खान वासे ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में मंगलवार सुबह आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान चलाया था।
वासे ने कहा, “सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।”
वहीं दूसरी घटना में सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान के अवारन जिले में मंगलवार सुबह पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।
एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक काफिले पर अवारन के मश्के इलाके में गोलीबारी कर दी थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया जिसमें चार हमलावरों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath