आईपीएल में खेलने का अनुभव बिल्कुल जुदा : विलियमसन

विशाखापट्टनम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में पदार्पण करने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन का कहना है कि स्थानीय भारतीय खिलाड़ियों के साथ यहां खेलना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव देने वाला साबित हो रहा है।

वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ ने विलियमसन के हवाले से कहा, “भारत के स्थानीय बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ और कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलना, अब तक जिनके खिलाफ खेल चुके हों, काफी अच्छा अनुभव है।”

विलियमसन इससे पहले भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की ओर से तथा पिछले वर्ष चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट की ओर से खेल चुके हैं।

आईपीएल में पहली बार खेल रहे विलियमसन का हालांकि कहना है, “यहां इतने जोशीले दर्शकों के सामने खेलने का अनुभव बिल्कुल जुदा है।”

विलियमसन को पूरा विश्वास है कि आस्ट्रेलियाई डेविड वार्नर के नेतृत्व में उनकी टीम सनराइजर्स आईपीएल-8 के नॉकआउट चरण में प्रवेश करने में सफल रहेगी।

विलियमसन ने कहा, “हम जैसा क्रिकेट खेलना चाहते हैं उसके लिए टीम का संतुलित रहना सबसे अहम है और मुझे विश्वास है कि हम अपनी वांछित शैली से ज्यादा इतर नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493