तमिलनाडु का वैश्विक निवेशक सम्मेलन अब सितंबर में

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन चार महीने बाद सितंबर में करने का फैसला किया है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है, “कई विदेशी निवेशकों ने कहा कि निवेश प्रस्तावों पर विचार करने के लिए कुछ और समय मिलने पर वे अधिक निवेश कर पाएंगे।”

बयान में कहा गया है, “कई विदेशी निवेशकों से यह राय मिली कि आयोजन गृष्म के बाद किया जाए।”

सरकार ने पहले यह सम्मेलन मई में आयोजित करने का फैसला किया था और इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी कर दिया गया था।

बयान के मुताबिक वैश्विक निवेशक सम्मेलन अब 9-10 सितंबर, 2015 को चेन्नई में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493