नारायणी ‘पिया रंगरेज’ में आंसू न बहाने से खुश

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री नारायणी शास्त्री आगामी धारावाहिक ‘पिया रंगरेज’ में खलनायिका की भूमिका निभाकर खुश हैं। उन्होंने इसे ‘डॉन’ की भूमिका बताया है। वह खुश हैं कि यह अतिनाटकीय नहीं है, जिसमें उन्हें आंसू बहाने या ग्लिसरीन का प्रयोग करना पड़े।

नारायणी ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हूं, जो एक डॉन है। मुझे इसके लिए रोना या ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, इसलिए मैं इसे लेकर खुश हूं।”

नारायणी ने 10 साल पहले धारावाहिक ‘कुसुम..एक आम लड़की की कहानी’ में नकारात्मक किरदार निभाया था।

37 वर्षीया नारायणी को लगता है कि सकारात्मक की बजाय नकारात्मक किरदार अधिक यथार्थ होते हैं।

उन्होंने कहा, “सकारात्मक किरदार एक सपने जैसे होते हैं। असल जिंदगी में कोई इतना भला व सहृदयी नहीं होता कि वो किसी और के लिए अपनी जिदगी बलिदान कर सके। नकारात्मक किरदार अधिक यथार्थ होते हैं। ये किरदार वही कहते और करते हैं, जो वो सोचते और महसूस करते हैं।”

‘पिया रंगरेज’ लाइव ओके चैनल पर 27 अप्रैल से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493