मोदी को बेटे की शादी का न्योता देने पहुंचे मोहन बाबू

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-राजनेता मंचू मोहन बाबू मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मशहूर अभिनेता बेटे मंचू मनोज की शादी का न्योता देने के लिए संसद भवन पहुंचे। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था।

मोहन बाबू के साथ उनके बेटे विष्णु, मनोज और बेटी लक्ष्मी ने भी मोदी से मुलाकात की।

मंचू परिवार से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “परिवार मोदीजी को मनोज की शादी में आमंत्रित करने के लिए आया था। मोदीजी ने न्योता सहर्ष स्वीकार कर लिया। वह शादी के कार्ड का डिजाइन व उस पर मौजूद कलाकारी देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। कार्ड चर्चित चित्रकार रमेश गुरजड़ा ने तैयार किया है।”

सूत्र ने कहा, “मोदी मंचू परिवार द्वारा उन्हें सप्रेम आमंत्रित करने से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि अगर शादी की तारीख उनके चीन दौरे के वक्त नहीं होगी, तो वह उसमें शामिल होने की कोशिश करेंगे।”

मनोज मंचू मशहूर तेलुगू अभिनेता हैं। वह 20 मई को हैदराबाद में प्रणति संग परिणय सूत्र में बंधेंगे।

न्योता देने पहुंचे मंचू परिवार ने मोदी के साथ सेल्फी खींची और उसे सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493