बेंगलुरू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह श्रीनाथ अरविंद को शामिल किया है।
आईपीएल की तकनीकी समिति ने बुधवार को इस बदलाव को मंजूरी दे दी।
अरविंद को रॉयल चैलेंजर्स टीम में दोबारा बुलाया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरविंद इससे पहले 2011 और 2012 के संस्करणों में रॉयल चैलेजंर्स के लिए खेल चुके हैं।
अरविंद आईपीएल-2011 में रॉयल चैलेंजर्स के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे।
इस समिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर, सौरभ दासगुप्ता, सुबीर गांगुली, सौरभ गांगुली और रवि शाी शामिल थे, जिन्होंने इस बदलाव को मंजूरी दी।
dharmpath.com dharmpath