आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बेंगलुरू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सुपर किंग्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम इस संस्करण में अब तक खेले चार मैचों में तीन में विजयी रही है।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने क्रिस गेल, अबु नेचिम अहमद और वरूण एरॉन की जगह मिशेल स्टार्क, सरफराज खान और हर्षल पटेल को शामिल किया है।

रॉयल चैलेंजर्स का आईपीएल-8 में यह चौथा मैच है। पिछले तीन मैचों में टीम को केवल एक जीत नसीब हुई है और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है।

टीम :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, इकबाल अब्दुल्ला, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, रिली रोसू, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मानविंदर बिसला।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ दू प्लेसिस, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडेय, आशीष नेहरा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493