बेटी के पिता हैं ड्रेक!

मियामी, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मियामी के नाइट क्लब में काम करने वाली हैती मूल की अमेरिकी महिला का दावा है कि रैपर ड्रेक उसकी दो साल की बेटी के पिता हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, गॉसिप वेबसाइट मीडिया टेकआउट ने बताया कि नाइटक्लब में काम करने वाली महिला ने कानूनी दस्तावेज जमा किए हैं, जिनमें कहा गया है कि ड्रेक इस बात के सत्यापन के लिए मेडिकल जांच के लिए राजी हैं।

दस्तावेजों के मुताबिक ड्रेक बच्ची की परवरिश के लिए महिला को तब तक हर माह 15,000 डॉलर सहायता राशि देने के लिए भी राजी हैं, जब तक उनके पिता होनी की बात का सत्यापन नहीं हो जाता।

वेबसाइट के मुताबिक बच्ची की मां एक अश्वेत महिला है। हालांकि, एक और वेबसाइट गॉसिप कॉप ड्रेक के करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि यह बात झूठ है।

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब ड्रेक के किसी बच्चे के पिता होने के बारे में पता चला है। इससे पहले 2014 में भी एक महिला ने दावा किया था कि ड्रेक उसके बेटे के पिता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493