आईपीएल-8 : रॉयल्स के खिलाफ अपना भाग्य पलट पाएंगे रॉयल चैलेंजर्स?

अहमदाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में शानदार लय में चल रही शीर्ष पर मौजूदा राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान सरदार पटेल स्टेडियम में सबसे निचले पायदान पर मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करेंगे।

रॉयल्स जहां अपने युवा खिलाड़ियों की साहसिक पारियों के बल पर राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपनी क्षमता से कहीं अधिक प्रदर्शन करते आए हैं, वहीं धुरंधर खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स टीम अब तक बिल्कुल बिखरी नजर आई है।

रॉयल्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने अब तक बखूबी किसी एंकर की भूमिका निभाई है तथा सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा बनाए रखा है। रहाणे के अलावा शुरुआती चार मैचों में कप्तान रहे स्टीव स्मिथ और स्थायी कप्तान शेन वाटसन के अलावा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे जेम्स फॉल्कनर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

युवा खिलाड़ियों में दीपक हुडा ने हरफनमौला प्रदर्शन किया है।

दूसरी ओर विराट कोहली, क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स से सजी रॉयल चैलेंजर्स टीम अब तक सिर्फ एक मैच जीत सकी है।

पिछले मैच में उनके तूफानी बल्लेबाज गेल को शामिल नहीं किया गया था, हालांकि उनकी जगह बुलाए गए मानविंदर बिसला कुछ खास नहीं कर सके। देखना होगा कि गेल की इस मैच में वापसी होती है या नहीं।

टीमें :

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, दीपक हुडा, जेम्स फॉल्कनर, करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस मोरिस, प्रवीण तांबे, अंकित शर्मा, अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, दिशांत याग्निक, राहुल तेवतिया, रजत भाटिया, बारिंदर सिंह शरण, दिनेश सालुंखे, सागर त्रिवेदी, प्रदीप साहू, विक्रमजीत मलिक, टिम साउदी, रस्टी थेरॉन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मशेल स्टार्क, निक मैडिंसन, रिली रोसू, डारेन सैमी, डेविड विस, सिन एबॉट, एडम मिल्ने, वरुण एरॉन, अशोक डिंडा, हर्षल पटेल, विजय जोल, अबु नेसिम, संदीप वारिर, योगेश तकावले, यजुवेंद्र चहल, इकबाल अब्दुल्लाह, मनविंदर बिस्ला, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सब्रमण्यम बद्रीनाथ, सरफराज खान. जलज सक्सेना, शिशिर भवाने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493