ताहिर हमेशा अपना 100 फीसदी देते हैं : ड्यूमिनी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान ज्यां पॉल ड्यूुमिनी ने कहा है कि उनकी टीम के लेग स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर हमेशा अपना 100 फीसदी देते हैं।

ताहिर ने गुरुवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद ड्यूमिनी ने कहा, “वह (इमरान ताहिर) हमेशा अपना 100 फीसदी प्रदर्शन करते हैं।”

कप्तान ने यह भी कहा कि उनके गेंदबाजों ने मुम्बई के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया और इसी बात ने उनकी टीम को जीत दिलाई।

ड्यूमिनी ने कहा, “हमने 190 रन बनाए और इस स्कोर को बचाने के लिए हमारे गेंदबाजों को आक्रामक अंदाज में सामने आना था। उन्होंने यह काम बखूुबी किया और हम अपने घर में जीत का सूखा खत्म करने में सफल रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493