स्माइली मेरे लिए मजबूत स्तंभ है : इमरान

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रिएलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में पति विनीत बांगरा के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और भाग्य आजमाने आ रही अभिनेत्री स्माइली सूरी को अभिनेता इमरान हाशमी ने शुभकामना संदेश भेजा है।

इमरान ने एक वीडियो संदेश में अपनी रिश्ते की बहन स्माइली के लिए भावनात्मक सहयोग प्रदर्शित करते हुए कहा कि वह उनके लिए मजबूत स्तंभ की तरह है।

इमरान ने कहा, “स्माइली और मैं साथ खेला करते थे। वह मेरी पत्नी, मेरे बेटे और मेरे लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह है। स्माइली के लिए मैं और मोहित (सूरी) बहुत ज्यादा फिक्रमंद रहते हैं।”

इमरान का यह वीडियो संदेश 26 अप्रैल को शो के पहले एपीसोड में दिखाया जाएगा।

स्माइली अपने भाई और फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की 2005 में आई फिल्म ‘कलयुग’ में नजर आई थीं, जिसमें विनीत कोरियोग्राफर थे। विनीत और स्माइली बीते साल विवाह बंधन में बंधे हैं।

‘नच बलिए 7’ के जज अभिनेत्री प्रीति जिंटा, लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493