नेपाल में 8.1 तीव्रता का भूकंप : सीईएनसी

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्‍स सेंटर (सीईएनसी) के मुताबिक नेपाल में शनिवार को भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.1 दर्ज की गई।

सेंटर का कहना है कि भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 75 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित लामजुंग में 28.2 डिग्री उत्तरी और 84.7 डिग्री पूर्वी अक्षांश पर था। भूकंप का मुख्य केंद्र धरती से 20 किलोमीटर नीचे था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के जियोलोजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 बताई है।

सीईएनसी के मुताबिक, नेपाल में भूकंप के 12 मिनट बाद 3.1 तीव्रता का भूकंप चीन के किजियांग जिला के चांगकिंग नगरनिगम में महसूस किया गया।

भूकंप के झटके भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493