फुटबाल खिलाड़ी एटीएम से पैसे चुराने के आरोप में गिरफ्तार

रियो डी डनेरियो, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की पुलिस ने कोरिंथियांस फुटबाल क्लब के पूर्व मिडफील्डर रेगिनाल्डो रेविल्नो जांडोसो को एक एटीएम मशीन से पैसे चुराने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 41 वर्षीय जांडोसो को शनिवार को साओ पाउलो से करीब 100 किलोमीटर दूर अमेरिकाना शहर से गिरफ्तार किया गया।

जांडोसो ने वर्ष-2004 में ब्राजीलियाई सेरी-ए टूर्नामेंट में कोरिंथियांस के लिए चार मैच खेले थे। इसके अलावा वह अपने करियर में सांतोस और पोंटे प्रेटा क्लब की ओर से भी खेल चुके हैं।

यह पहली बार नहीं है जब जांडोसो पर इस प्रकार का आरोप लगा है। पिछले साल भी फरवरी में एटीएम चुराने वाली एक गिरोह से संबंध के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इससे पूर्व, वर्ष-2008 में उन्हें 1990 में हुए एक हत्या का आरोपी भी बनाया गया था। साथ ही 2001 में वह गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के दोषी पाए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493